महाराष्ट्र में सरकार गठन को शिवसेना की जरूरत नहीं : भाजपा
(DELHI, India) हालांकि वह केंद्र में पूर्ववत राजग के घटक दल के तौर पर बनी रहेगी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें पूरा यकीन है कि हम हरियाणा और महाराष्ट्र में सरकार बनाएंगे और चुनावी सर्वेक्षण भी इन दोनों राज्यों में भाजपा के बहुमत पाने की ओर इंगित कर रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि अगर महाराष्ट्र में भाजपा बहुमत पाने में विफल रहती है तो क्या वह शिवसेना की मदद लेगी शाहनवाज ने कहा कि ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होगी क्योंकि हम वहां बहुमत हासिल करेंगे और महाराष्ट्र के पास पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना को भाजपा ने नहीं छोडा बल्कि उसने हमारा साथ छोड़ा है और केंद्र में वे अभी भी सरकार में शामिल हैं तथा उसके नेता अनंत गीते भारी उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम के मंत्री हैं तथा वृहन्न मुबई महानगर पालिका को दोनों दल साथ मिलकर चला रही है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।