पूर्ण युद्ध की संभावना कम, अदृश्य चुनौतियों के लिए रहें तैयार: PM मोदी
(DELHI, India) मोदी ने पूर्ण युद्ध की बहुत कम संभावना जताई लेकिन कहा कि सुरक्षा बल दूसरों के बर्ताव को प्रभावित करेंगे। प्रधानमंत्री ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ पहली सामूहिक वार्ता में इस बात पर जोर दिया कि भारत अपने आर्थिक विकास के लक्ष्यों को प्राप्त कर सके, इसके लिए शांति और सुरक्षा का माहौल बहुत जरूरी है तथा उनकी सरकार ने एक अनुकूल बाहरी माहौल बनाने तथा भारत की सुरक्षा मजबूत करने पर जोर दिया है। अपने रणनीतिक दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए मोदी ने कहा कि कुछ चुनौतियां ज्ञात हैं लेकिन उनके अलावा भारत को बदलती दुनिया के लिए तैयार रहना चाहिए जिसमें आर्थिक, कूटनीतिक और सुरक्षा नीतियों पर हमसे नये विचारों की अपेक्षा है। उन्होंने कहा, ‘पूर्ण युद्ध दुर्लभ हो सकते हैं लेकिन बल प्रतिरोध तथा व्यवहार को प्रभावित करने के साधन बने रहेंगे और संघर्ष की अवधि छोटी होगी।’

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।