व्यापमं घोटाले पर प्रदर्शन, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित 75 लोग हिरासत में
(MADHYAPRADESH, India) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनय प्रकाश पॉल ने बताया कि यादव, कटारे, पूर्व लोकसभा सांसद सज्जनसिंह वर्मा और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े समेत लगभग 75 पार्टी कार्यकर्ताओं को कलेक्टर कार्यालय का जबरन घेराव करने के प्रयास में हिरासत में लिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस के लगाए बैरिकेड हटाकर कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए उन पर आंसू गैस के गोले और पानी की तेज बौछारें भी छोड़ीं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कलेक्टर कार्यालय से करीब 100 मीटर पहले ही रोक लिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।