महाराष्ट्र में चुनावी नतीजों से पहले मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है । पंकजा मुंडे ने कहा है कि अगर उन्हें जिम्मेदारी मिली तो पीछे नहीं हटूंगी। वहीं, बीजेपी नेता विनोद तावड़े का कहना है कि सीएम का फैसला पार्टी आलाकमान करेगा। महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस बात को लेकर प्रदेश बीजेपी के भीतर एक रेस शुरू हो गई है। हालांकि वोटों की गिनती कल होने वाली है, लेकिन बीजेपी के नेता ये मानकर चल रहे हैं कि महाराष्ट्र में उनकी सरकार बननी तय है। पंकजा मुंडे ने कहा कि अगर उन्हें राज्य के मुखिया की जिम्मेदारी दी जाती है तो वो पीछे नहीं हटेंगी. पंकजा का दावा है कि महाराष्ट्र में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलेगा और पार्टी अकेले अपने दम कर सरकार बनाएगी. हालांकि, पंकजा ने यह भी कहा कि बहुमत नहीं मिलने पर सहयोगियों के लिए दरवाजे खुले हैं और शिवसेना से भी हाथ मिलाने में कोई परहेज नहीं है.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।