बिहार के मुख्यमंत्री जीतन मांझी एक बार फिर विवादित बयानों को लेकर चर्चा में हैं। इस बार मांझी के निशाने पर प्रदेश के डॉक्टर हैं। मांझी ने कहा कि जो भी डॉक्टर गरीबों के इलाज में कोताही बरतेगा, उसका हाथ काट दिया जाएगा। मांझी बिहार के मोतिहारी में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस प्रदेश के लोगों को दवा के लिए कोई दिक्कत नहीं होगी। जब मैंने पटना में हो रहे दवा घोटाले का पता लगाया तो कितने अधिकारियों को घर बैठा दिया। उन्होंने कहा जीतनराम गरीबों का परिवार है और जो भी गरीबों के साथ खिलवाड़ करेगा जीतनराम उसका हाथ काट देगा। गौरतलब है कि इससे पहले भी जीतन राम कई बेतुके बयान दे चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक बयान में शराब पीने की वकालत की थी तो वहीं जब जीतनराम के बेटे पर सेक्स स्कैंडल में शामिल होने का आरोप लगा था तब भी जीतन राम ने एक बयान में कहा था कि किसी की भी गर्लफ्रेंड हो सकती है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।