बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी अपने उस बयान से पलट गए हैं जिसमें उन्होंने गरीबों का इलाज न करने वाले डाक्टरों का हाथ काट देने की बात कही थी। अपने कल के बयान से पलटे सीएम ने आज इस पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने मुहावरे के तौर पर हाथ काटने की बात कही थी। लोग उसका गलत अर्थ निकाल रहे हैं। उनके इस बयान की चारों तरफ निंदा हो रही है। दरअसल उन्होंने मोतिहारी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि डॉक्टरों ने गरीबों की जिंदगी से खिलवाड़ किया तो उनके हाथ काट दिए जाएंगे। गरीबों की मदद के लिए मैं किसी भी हद तक जाऊंगा। उन्होंने डॉक्टरों को चेतावनी देते हुए उक्त बात कही।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।