हरियाणा में बीजेपी इतिहास रचने जा रही है। विधानसभा चुनाव के नतीजों के शुरुआती रुझान में बीजेपी बहुमत के लिए जरूरी 45 सीटों से आगे निकल गई है। अभी तक आए रुझानों में 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में बीजेपी 49 सीटों पर आगे चल रही है।ओमप्रकाश चैटाला की इंडियन नेशनल लोकदल 23 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं 10 सालों से सत्ता पर काबिज कांग्रेस यहां तीसरे नंबर पर खिसकती नजर आ रही है। बीजेपी पहली बार अपने दम पर हरियाणा में सरकार बनाती दिख रही है। बीजेपी ने यहां पहली बार बिना गठबंधन के चुनाव लड़ा है। अगर रुझान नतीजों में बदलते हैं तो बीजेपी की हरियाणा में सरकार बनना तय है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।