महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 15 अक्टूबर को हुए चुनाव के बाद वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक दोनों ही राज्यों में भाजपा सबसे आगे चल रही है। कांग्रेस का प्रदर्शन ठीक नहीं है और पार्टी तीसरे नंबर पर है। हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल दूसरे नंबर पर है। महाराष्ट्र में भाजपा जीत को लेकर इतनी आश्वस्त है कि नतीजे आने से पहले ही पार्टी मुख्यालय को सजा दिया गया और जश्न की तैयारी कर ली गई है। पार्टी कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित हैं। उधर, शिवसेना के दफ्तर के बाहर ज्यादा चहल-पहल नहीं है। तमाम एक्जिट पोल्स भी भाजपा की जीत का अनुमान लगा चुके हैं। वोटों की गिनती से पहले बीजेपी ने महाराष्ट्र में एक सर्वे के जरिए खुद को 141 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। इसके अलावा आरएसएस की तरफ से भी एक सर्वे किया गया था जिसमें पार्टी को 125 से 145 सीटें मिलने की बात कही गई थी।महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए 145 सीटों की जरूरत होगी और हरियाणा के लिए यह आंकड़ा 46 सीटों का है। भाजपा-शिवसेना और कांग्रेस-राकांपा का गठबंधन टूटने की वजह से महाराष्ट्र में इस बार मुकाबला चैतरफा है। हरियाणा में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोकदल के बीच है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।