हरियाणा में वर्ष 2009 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस 35.08 प्रतिशत वोट लेकर 40 सीटों पर विजयी रही थी और उसने हजकां के छह में से पांच विधायकों को तोड़ कर और सात निर्दलीयों के सहारे सरकार बना ली थी। उस चुनाव में इनेलो को 25.79 प्रतिशत मतों के साथ 31 और उसकी सहयोगी शिरोमणि अकाली दल को एक सीट मिली थी। भाजपा 9.04 प्रतिशत मत लेकर चार सीटों पर विजयी रही थी और बसपा एक सीट पर विजयी रही थी। राज्य की 12वीं विधानसभा के लिए गत 15 अक्तूबर को चुनाव हुआ था जिसमें राज्य के मतदाताओं ने खुल कर भाग लिया और मतदान का आंकड़ा 76.54 प्रतिशत तक पहुंचा कर राज्य में 1967 से लेकर अब तक हुए सभी विधानसभा चुनावों में मतदान के पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। इसका लाभ भाजपा को मिलता दिख रहा है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।