महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना मिलकर सरकार बनाएं: लाल कृष्ण आडवाणी
(DELHI, India) उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा है कि महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना मिलकर सरकार बनाएं। मैंने शुरू में ही कहा था कि हमारे इतने (बीजेपी और शिवसेना का) पुराने संबंध है जो हर्गिज नहीं टूटना चाहिए। लेकिन अब जो हो गया सो हो गया। लेकिन सरकार के गठन की जहां तक बात है तो बीजेपी और शिवसेना को महाराष्ट्र में मिलकर सरकार बनाना चाहिए। अगर पार्टी चाहे तो मैं मध्यस्थता करने को तैयार हूं। गौर हो कि महाराष्ट्र में मोदी लहर पर सवार बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनने में सफल रही है लेकिन राज्य में ‘त्रिशंकु विधानसभा’ बनना तय है। महाराष्ट्र में ऐसी स्थिति उभर रही है जहां भाजपा और शिवसेना के फिर से करीब आने की संभावना बने। राज्य में चुनाव नतीजों एवं रूझान से मिले संकेत के आधार पर बीजेपी बहुमत के जादुई आंकड़े से पीछे दिख रही है जिससे राज्य में एक बार फिर गठबंधन सरकार की संभावना बलवती हो गई है। शिवसेना पूर्व में भाजपा की सहयोगी पार्टी रही थी लेकिन इस चुनाव से पहले इनके बीच गठबंधन टूट गया।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।