(HARYANA, India)
इस बीच बीजेपी में सुषमा स्वराज के नाम की चर्चा शुरू हो गई है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि सुषमा स्वराज को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी जा सकती है। हरियाणा में सीएम के दावेदारों के नाम जब उछलने शुरू थे तब सुषमा का भी नाम सामने आया था। सूत्रों के मुताबिक इसमें सबसे चौंकाने वाला विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का नाम है। सुषमा स्वराज का गृह राज्य हरियाणा है। हालांकि वह लोकसभा के लिए मध्य प्रदेश के विदिशा से चुनाव लड़ती हैं। सुषमा स्वराज के अलावा प्रदेश अध्यक्ष रामविलास शर्मा और कैप्टन अभिमन्यु का भी नाम सीएम की रेस में चल रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।