(MAHARASHTRA, India)
भाजपा सांसद किरीट सौमैया ने संवाददाताओं से कहा, ‘ लोगों ने हमें जिम्मेदारी दी है और हम इस जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए जो भी जरूरी होगा, वैसा करेंगे। सरकार हमारे नेतृत्व में बनेगी।’ ऐसी अटकलें हैं कि सरकार बनाने के लिए भाजपा के साथ गठजोड़ के मुद्दे पर शिवसेना मुख्यमंत्री पद की मांग को शर्त के रूप में पेश कर सकती है हालांकि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। महाराष्ट्र में भाजपा की नेता शायना एन सी और प्रवक्ता माधव मंडारी ने कहा, ‘ हम महाराष्ट्र के लोगों को नरेन्द्र मोदी की विकास की सोच और सुशासन के पक्ष में जनादेश देने के लिए धन्यवाद देते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘ पहली बार महाराष्ट्र में भाजपा शतक लगाने जा रही है। जो दल दूसरे, तीसरे, चौथे स्थान पर है, उन्हें हमारी आधी सीट भी नहीं मिल रही है।’ सोमैया ने कहा कि हम मिनी मोदी सरकार बनायेंगे और उनकी सोच को लागू करेंगे। हम अन्य दलों से समर्थन पर विचार करेंगे जो उनकी सोच को आगे बढ़ाने में मदद को तैयार हों।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।