(HARYANA, India)
निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि नई सरकार बनने जा रही है। मुझे उम्मीद है कि हरियाणा के विकास की गति जारी रहेगी। हुड्डा ने कहा कि वह जनता का फैसला स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र है। पिछली बार फैसला हमारे पक्ष में था। इस बार भाजपा के पक्ष में है। बहरहाल, उन्होंने चुनाव के नतीजों का श्रेय ‘मोदी लहर’ को नहीं दिया। राज्य में भाजपा की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान को तवज्जो न देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि मोदी ने अपनी पार्टी के लिए प्रचार किया। यह सामान्य बात है। भाजपा 90 सदस्यीय विधानसभा में अब तक 10 सीटें जीत चुकी है और 42 पर आगे चल रही है। सत्तारूढ़ कांग्रेस को चार सीटें मिलीं और वह 10 अन्य पर आगे चल रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।