(MAHARASHTRA, India)
साथ ही उद्धव ने यह भी कहा कि भाजपा की तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं आया है लेकिन समर्थन यदि आया तो वह विचार करेंगे। उद्धव ने कहा कि शिवसेना विकास के मुद्दे पर बीजेपी को समर्थन दे सकती है। उद्धव ने कहा कि उनकी किसी से लड़ाई नहीं है। उद्धव ठाकरे ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं अपने घर में बैठा हूं, मुंबई में बैठा हूं। मैंने समर्थन दिया और उन्होंने नहीं लिया तो? भाजपा की तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं आया है। एनसीपी से बाहर से समर्थन लेने का क्या मतलब है, वह इसे समझ नहीं पा रहे हैं?' ज्ञात हो कि महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों में भाजपा गठबंधन को 123 सीटों पर जीत मिली है। जबकि शिवसेना 63 सीटें लेकर दूसरे स्थान पर है। कांग्रेस 42 और एनसीपी 41 सीटों पर विजयी हुई है। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए भाजपा को 145 सीटों की जरूरत पड़ेगी। राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने आज कहा कि राकांपा सरकार बनाने के लिए भाजपा को बिना शर्त समर्थन देने के लिए तैयार है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।