विधानसभा चुनाव में हरियाणा में स्पष्ट बहुमत और महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी बीजेपी फिलहाल सरकार बनाने को लेकर जल्दबाजी में नहीं दिख रही। मुंबई में आज प्रस्तावित बीजेपी विधायक दल की बैठक टाल दी गई है। बीजेपी लीडर राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा आज यहां पहुंचने वाले थे। अब विधायकों को दिवाली की छुट्टी मनाने भेज दिया गया है। राजनाथ ने खुद इस बात की पुष्टि की है। हालांकि, हरियाणा में आज विधायक दल की बैठक होगी। मनोहर लाल खट्टर का नाम सीएम कैंडिडेट के तौर पर सबसे आगे चल रहा है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।