हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत तो मिल गया, लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी अब भी पशोपेश में है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से अच्छे संबंधों और जबरदस्त संगठनात्मक क्षमता के चलते इस रेस में मोहन लाल खट्टर का नाम सबसे आगे चल रहा है. करनाल से बंपर वोटों से जीतने वाले मनोहर लाल खट्टर का नाम मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे दिख रहे हैं. खट्टर की सोमवार को नई दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात भी हुई है. जिन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा में बीजेपी के प्रभारी होते थे, तब खट्टर संगठन मंत्री थे, तभी से दोनों के अच्छे रिश्ते हैं. लोकसभा चुनावों में यूपी में अमित शाह के साथ खट्टर ने संगठन का जिम्मा संभाला था. माना जा रहा है कि हरियाणा में मिली शानदार जीत का तोहफा खट्टर को मिल सकता है.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।