वेट एंड वाच के मूड में शिवसेना!
(India)
महाराष्ट्र में चुनावी नतीजों के बाद मुंबई में बीजेपी की सहयोगी रही शिवसेना की सोमवार को अहम बैठक हुई। इस बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि सारे फैसले उद्धव ठाकरे करेंगे। उन्होंने कहा कि विधायक दल का नेता चुनने का अधिकार भी उद्धव ठाकरे को है। उद्धव ठाकरे के साथ पार्टी के सभी विधायकों की शिवसेना भवन में बैठक हुई। संजय राउत ने कहा कि वक्त आने पर गठबंधन को लेकर फैसला किया जाएगा। लेकिन इस बाबत जो भी फैसला होगा। वह उद्धव ठाकरे ही करेंगे। लिहाजा शिवसेना अभी वेट एंड वाच के मूड में दिख रही है। हालांकि ये माना जा रहा था कि वो बीजेपी को सरकार बनाने के लिए समर्थन का ऐलान कभी भी कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक शिवसेना बीजेपी को उसकी ही शर्तों पर समर्थन दे सकती है। कहा जा रहा है कि शिवसेना और बीजेपी के बड़े नेताओं के बीच ये फैसला लिया गया है। अब देखना बाकी है कि इस सिलसिले में शिवसेना अधिकारिक घोषणा कब करती है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।