(ANDHRAPRADESH, India)
आंध्रप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने यहां बयान जारी कर कहा कि सबसे ज्यादा 29 मौत की खबर बुरी तरह प्रभावित विशाखापत्तनम जिले से आई है,,,विजयनगरम जिले में 15 लोगों की मौत हो गई और श्रीकाकुलम जिले में दो लोगों की मौत हुई। खबर है कि भीषण चक्रवात में 42 लोग जख्मी हो गए थे जिसने 12 अक्तूबर को तीन जिले में तबाही मचाई थी। बयान में बताया गया कि 1 . 35 लाख से ज्यादा लोगों को राहत शिविरों में आश्रय दिया गया और राहत शिविरों में करीब सात लाख लोगों को भोजन मुहैया कराया गया। बयान में कहा गया है कि 22 लाख 14 हजार टन के खाद्यान्न के नुकसान का अनुमान है जबकि 6.89 लाख टन बागवानी उत्पाद के नुकसान का आकलन किया गया है। इसमें बताया गया कि चक्रवात के कारण सड़क नेटवर्क को काफी नुकसान हुआ और 3176.7 किलोमीटर पंचायत सड़क और 648.73 किलोमीटर नगर निगम की सड़कों को नुकसान हुआ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।