हरियाणा के नए CM होंगे मनोहर लाल खट्टर, चुने गये विधायक दल के नेता
(HARYANA, HARYANA) खट्टर को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। पार्टी के सभी विधायकों ने उनके नाम पर मुहर लगाई। इस बाबत औपचारिक ऐलान में थोड़ी देर में किए जाने की उम्मीद है। गौर हो कि हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में मनोहर लाल खट्टर का नाम सबसे ऊपर था। काफी समय तक संगठन में काम कर चुके खट्टर संघ के भी करीबी हैं। खट्टर करनाल से 63773 मतों से चुनाव जीते हैं। खट्टर पीएम मोदी और अमित शाह के भी काफी करीबी माने जाते हैं। मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में कैप्टन अभिमन्यु का नाम भी शामिल था, लेकिन अंतिम मुहर खट्टर के नाम पर ही लगी। 90 विधानसभा सीटों वाले हरियाणा में बीजेपी को 47 सीटों पर जीत हासिल हुई है जबकि 2009 में हुए चुनाव बीजेपी को सिर्फ चार सीटें मिली थीं।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।