(BIHAR, India)
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को जदयू की ओर से बिहार के सभी जिलों में धरना दिया गया। इस दौरान जदयू नेताओं ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनावी महासमर में जनता से वादा किया था कि यदि वे पीएम बने तो प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा। लेकिन अब काफी समय बीत चुका है और पीएम अपना वादा भूल चुके हैं। ऐसे में उन्हें याद दिलाने के लिए आज ये महाधरना दिया जा रहा है और भविष्य में ये आंदोलन और तेज किया जाएगा। पटना के गांधी मैछान स्थिज जेपी गोलम्बर पर जदयू के सभी वरिष्ठ नेताओं और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों ने धरना दिया। धरने की अध्यक्षता पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।