(Rajasthan, India)
प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया है। प्रदेश में बढते अपराधिक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पुलिस महानिदेशक से चर्चा कर अभियान चलाने को कहा था। पुलिस महानिदेशक ओमेन्द भारद्वाज ने बैठक लेकर प्रदेश के सभी रेंज आईजी, कमिश्नर और पुलिस अधीक्षकों को बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश जारी किए है। वहीं इंटेलीजेंस के कर्मचारी-अधिकारियों को बांग्लादेशियों की जानकारी जुटाकर जिला पुलिस अधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। पुलिस महानिदेशक ओमेन्दª भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश में ज्यादातर बांग्लादेशियों ने आने के बाद स्थानीय नागरिकता के पहचान के दस्तावेज बना लिए हैं। ऐसे दस्तावेजों को बनवाने में सहायता करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को राज्य से पकड़कर बाहर खदेडा जाएगा ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।