दीपावली पर प्रदेश में सुरक्षा के विशेष इंतजाम.....
(Rajasthan, India) जयपुर शहर में दिवाली पर बाजारों में भीड़ है। वहीं बस स्टेंड और रेलवे स्टेशन पर भी भीड भाड का नजारा देखा जा सकता है,,,लेकिन बात करे सुरक्षा की तो अभी तक शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं है,,हालांकि पुलिस प्रशासन आज से करीब तीन हजार पुलिसकर्मियों को सुरक्षा मे लगाने की बात कही है। पांच दिवसीय दीपों का त्यौहार दीपावली आज से शुरू हो गया है और शहर के कई स्थानों पर आतिशबाजी मार्केट बनाये गये हैं। जहां पर नगर निगम की ओर से आकस्मिक घटना से निपटने के लिये पुख्ता इन्तजाम किये जा रहे हैं। नगर निगम के पास आग बुझाने के लिये सात दमकलों का इन्तजाम है जिनमें से दो छोटी और पांच बडी दमकलें हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।