महाराष्ट्र के बदलते राजनीतिक परिवेश में नितिन गडकरी के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा होने लगी है। बीजेपी के करीब 40 विधायक गडकरी को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। बीजेपी की महाराष्ट्र ईकाई के पूर्व अध्यक्ष सुधीर मुनगंटीवार भी गडकरी के समर्थन में आगे आ गए हैं। उनका कहना है कि देश से पहले गडकरी को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी संभालनी चाहिए। इस बीच गडकरी के कई समर्थकों ने एसएमएस कैंपेन भी शुरू कर दिया है। गडकरी के समर्थन में जुटे ज्यादातर विधायक विदर्भ क्षेत्र से आते हैं। विदर्भ में बीजेपी ने 62 में से 44 सीटें जीती हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।