आजम खान ने मोहन भागवत पर लगाया सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का आरोप
(India)
यूपी सरकार के वरिष्ठ मंत्री आजम खान ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को चिट्ठी लिखकर संघ प्रमुख पर कार्रवाई करने की मांग की है। आजम खान का कहना है कि संघ प्रमुख ने देश के दूसरे बहुसंख्यक समुदाय को हिंदू कहकर उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। आजम खान ने कहा है कि कुछ लोग देश का माहौल खराब करने पर आमदा हैं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय से सांप्रदायिक दंगों को लेकर अलर्ट मिला है। गृह मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि कुछ असामाजिक तत्व भड़काऊ भाषण या फिर भड़काऊ साहित्य का इस्तेमाल कर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ क्या कार्रवाई करने वाले हैं...जिन्होंने देश के दूसरे बहुसंख्यक समुदाय को हिंदू कहकर उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।