(DELHI, India)
इस बात की संभावना है कि नरेंद्र मोदी और उद्धव ठाकरे की इस दौरान मुलाकात हो सकती है। यह दिवाली मिलन समारोह प्रधानमंत्री निवास पर आयोजित किया जाएगा। इस रात्रिभोज में एनडीए के सभी सहयोगी दलों के प्रमुखों के शामिल होने की उम्मीद है। इससे पहले, बीते सोमवार को मोदी की ओर से केंद्रीय मंत्रियों के लिए आयोजित रात्रिभोज में सरकार में शामिल शिवसेना के एकमात्र केंद्रीय मंत्री अनंत गीते ने भी शिरकत की थी। ये माना जा रहा है केंद्र में सत्ता पर काबिज होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की ओर से आयोजित पहले ऐसे किसी कार्यक्रम में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी शामिल हो सकते हैं। उद्धव ठाकरे की यह दिल्ली यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है कि महाराष्ट्र में बहुमत से चंद कदम की दूरी पर रह गई बीजेपी के साथ शिवसेना के संबंधों में फिर से गर्माहट पैदा हो सके। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों का 25 साल पुराना गठबंधन राज्य में टूट गया था। राज्य में गठबंधन टूटने के बावजूद शिवसेना केंद्र में राजग का घटक दल बना हुआ है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।