हम सिर्फ सपनों में परीलोक की कल्पना कर सकते हैं और उसकी खूबसूरती को देख सकते हैं। यदि वास्तव में हम इस तरह के परीलोक को देखना चाहे तो दुनिया में बहुत से महल ऐसे हैं, जो दिखने में परीलोक से कम नहीं है। इनका आर्किटेक्चर, हिस्टॉरिक और कल्चरल वैल्यू अपने आप में खास है। दुनिया के ये महल अपनी शान-शौकत के लिए प्रसिद्ध हैं। इनकी बनावट बहुत प्राचीन है और आज भी इनकी खूबसूरती पर्यटकों को आकर्षित करती है।
आज हम आपको महल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। दुनिया के इन खूबसूरत महलों को देखने सालभर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
द पैलेस ऑफ वर्सेल्स, फ्रांस
18वीं शताब्दी में यह पैलेस दुनिया के लिए आइकोनिक और सबसे खूबसूरत पैलेस है। लुइस XIV की लैविश लाइफ स्टाइल के लिए प्रसिद्ध इस पैलेस की गिनती आज दुनिया की सबसे ज्यादा विजिट की जाने वाली साइट में से एक है। इस रॉयल पैलेस की खोज पेरिस के उपनगरों में की गई थी। गार्डन ऑफ वर्सेल्स फ्रेंच गार्डन डिजाइन का बेहतरीन नमूना है। इस पैलेस को देखने का शौक रखने वाले सोमवार के अलावा किसी भी दिन यहां जा सकते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।