(India)
छठ और दीपावली के त्योहारों पर असामाजिक तत्वों द्वारा गड़बड़ी फैलाने और नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सली वरदात को लेकर आई बी ने अलर्ट जारी किया है। आईबी ने कहा कि त्योहारों के इस मौसम में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का काम भी किया जा सकता है। आईबी के इस अलर्ट के बाद पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस मुख्यालय से सभी जिलों को विशेष सतर्कता के निर्देश जारी किये है। जिलों में अतरिक्त बल की तैनाती के साथ ही मजिस्ट्रेट नियुक्ति को भी कहा गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।