बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के संविदा कर्मचारी की मौत पर हंगामा,
(Bikaner, Bikaner) बीकानेर संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल के ईएमडी विभाग में संविदा पर कार्यरत एक कर्मचारी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजन ने अस्पताल की मोर्चरी के सामने जमकर प्रदर्शन किया और शव को लेने से इनकार कर दिया। परिजनों का आरोप है कि कर्मचारी को जबरन पोल पर चढ़ाया गया था, जबकि उसका काम पोल पर चढ़कर काम करना नहीं था। करीब दो घंटे तक परिजनों ने हंगामा किया। जिसके चलते सदर थाना पुलिस को सीटी दुर्गेश बीसा और पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक के के वर्मा भी मोर्चरी की मांग पूरी होने पर शव लेने को राजी हुए। दूसरी तरफ सदर पुलिस ने लापरवाही का मामला मानते हुए अस्पताल के बिजली ठेकेदार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं आपदा कोष से परिजनों को पचास हजार रूपये दिलवाने की आश्वासन दिया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।