(MAHARASHTRA, India)
शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अनिल देसाई ने कहा कि हमसे (शिवसेना प्रमुख) उद्धव ठाकरे ने दिल्ली में भाजपा नेताओं से मिलने के लिए कहा था और बातचीत बहुत सकारात्मक रही। महाराष्ट्र में लोगों ने दोनों दलों को अच्छा जनादेश दिया है क्योंकि वह एक स्थिर सरकार चाहते हैं। लोगों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए हम महाराष्ट्र में निश्चित तौर पर स्थिर सरकार देंगे। उन्होंने कहा कि वह साथी नेता सुभाष देसाई के साथ दिल्ली में भाजपा नेताओं से मिले थे। मुलाकात में केवल शुरुआती बातचीत हुई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।