(KERALA, India)
इन पांच भारतीय मछुआरों में से एक केरल का है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को लिखे एक पत्र में मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने इन लोगों की रिहाई में मदद करने का आग्रह किया है। उन्होंने बेनगाजी और लीबिया के अन्य हिस्सों में फंसी मलयाली नर्सों के नाम और पासपोर्ट का ब्यौरा भी पत्र में लिखा है। पत्र में चांडी ने केंद्र से आग्रह किया है कि लीबिया से नर्सों को पोत से माल्टा लाया जाए और वहां से उन्हें विमान से नयी दिल्ली लाया जाए। उन्होंने कहा कि 22 सितंबर को कतर के तट पर मछली पकड़ रहे पांच भारतीय मछुआरों को ईरानी बलों ने पकड़ लिया। इनमें से एक मछुआरा तिरूवनंतपुरम का और चार तमिलनाडु के हैं। इन लोगों को फिलहाल किश द्वीप में एक नौका में हिरासत में रखा गया है और ये सभी अदालत के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।