बीजेपी ने कहा-रॉबर्ट वाड्रा के जमीन सौदों की होगी जांच, कांग्रेस ने भी किया पलटवार
(HARYANA, India) अभिमन्यु ने कहा कि पिछली हुड्डा सरकार के कथित जमीन घोटालों की जांच होगी जबकि विज ने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा उससे कानूनन निपटा जाएगा। हम जांच के आदेश देंगे और जो भी दोषी पाया जाएगा चाहे वह कोई अधिकारी हो, रॉबर्ट वाड्रा हों या भूपेन्द्र सिंह हुड्डा (पूर्व मुख्यमंत्री) या कोई और, उसे बख्शा नहीं जाएगा। नारनौंद से विधायक अभिमन्यु ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हम पिछले दस वर्षों के सभी जमीन घोटालों की गहन जांच के आदेश देंगे। अगर एक इंच जमीन का भी नियमों का उल्लंघन कर अधिग्रहण किया गया है तो जो लोग दोषी पाए जाएंगे उन्हें कड़ा दंड दिया जाएगा ताकि हरियाणा में भविष्य में कोई ऐसे घोटाले करने की हिम्मत नहीं करे। अंबाला कैन्ट से पांच बार से विधायक विज ने पिछली कांग्रेस सरकार पर घोटालों और भ्रष्टाचार में कथित रूप से संलिप्त रहने के लिए कड़ा प्रहार किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।