झारखंड में सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी
(Bhopalgarh, Jodhpur) भाजपा ने कहा कि वह झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 81 सीटों पर लड़ेगी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का पंचायत स्तर पर बूथ सम्मेलन हो रहा है। झारखंड में पांच चरणों में चुनाव 25 नवम्बर से शुरू हो रहा है। बिहार से 15 नवम्बर 2000 को अलग होने के बाद राज्य में यह तीसरा विधानसभा चुनाव है। भाजपा ने बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में पहली गठबंधन सरकार बनाई थी और अजरुन मुंडा तीन बार भाजपा नीत गठबंधन के मुखिया रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।