भूमि घोटालों पर मुख्‍यमंत्री खट्टर बोले-बदले की भावना से काम नहीं करूंगा
(HARYANA, India) हालांकि कल ही शपथ लेने वाले उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने कहा था कि पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान हुए कथित भूमि घोटालों की जांच के आदेश दिए जाएंगे। खट्टर ने कहा कि पूर्व सरकार की ओर से की गई घोषणाओं और जिनके कार्यान्वयन की प्रक्रिया चल रही है, उनकी समीक्षा होगी, लेकिन साफ कर दिया कि इसका यह मतलब नहीं है कि सभी घोषणाएं नामूंजर कर दी जाएंगी। पहली कैबिनेट बैठक का नेतृत्व करने के बाद खट्टर ने संवाददाताओं से कहा कि हम बदले की भावना से काम नहीं करने जा रहे लेकिन सभी शिकायतों पर कानून अपना काम करेगा। उल्लेखनीय है कि कल ही उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों अनिल विज और कैप्टन अभिमन्यु ने कहा था कि नयी सरकार कथित भूमि घोटालों की पूरी जांच करवाएगी और किसी को नहीं छोड़ा जाएगा चाहे राबर्ट वाड्रा हों या पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। यह पूछे जाने पर कि क्या राबर्ट वड्रा मामला उनकी सरकार की प्राथमिकता सूची में है, खट्टर ने कहा कि हमारी प्राथमिकता अपना एजेंडा लागू करना है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।