चीन से लगी सीमा के लिए आईटीबीपी की 12 बटालियनों को मंजूरी
(India) आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ‘सैद्धांतिक रूप’ से मंजूरी दे दी है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले सप्ताह बल के स्थापना दिवस पर अरूणाचल प्रदेश में भारत तिब्बत सीमा बल (आईटीबीपी) की 54 नयी सीमा चौकियां स्थापित करने की घोषणा की थी। अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर इन अतिरिक्त चौकियों के मद्देनजर आईटीबीपी ने सरकार को बताया है कि इन स्थानों पर जवानों की तैनाती के लिए एक दर्जन से अधिक बटालियन गठित करने की जरूरत होगी। इन बटालियन का गठन चरणबद्ध तरीके से पांच वर्ष की अवधि के भीतर होगा।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।