काला धन: भाकपा ने कहा सरकार सारे नाम पेश करे
(DELHI, India) भाकपा राष्ट्रीय सचिव डी. राजा ने यहां कहा, ‘सरकार को ढेर सारे सवालों का जवाब देना है क्योंकि विदेशों में काला धन छिपाने वाले तमाम लोगों के नाम सार्वजनिक करने पर उसकी अनिच्छा है। यह दिखाता है कि सरकार में अपने चुनावी वादे पूरे करने में राजनीतिक इच्छा-शक्ति और संकल्प की कमी है।’ राजा ने सवाल किया कि आखिर क्यों सिर्फ तीन नाम सार्वजनिक किए गए? भाकपा नेता ने कहा कि वित्त मंत्री ने कहा था कि उनमें से कुछ नाम कांग्रेस को शर्मसार करेंगे। ‘उन नामों का क्या हुआ? आखिर भाजपा के दावों के अनुरूप राजनीतिज्ञों का नाम क्यों उजागर नहीं किया जा रहा है?’ राजा ने कहा कि अगर सरकार को विदेशों में छिपाए गए काले धन का ब्योरा पेश करने में और समय की जरूरत है तो ‘उसे बताना चाहिए कि वह कितना समय लेगी और वह उस समय सीमा में सार्वजनिक करना चाहिए।’ भाकपा नेता ने मांग की कि विदेशों से काला धन वापस लाने के लिए हर कदम उठाना चाहिए क्योंकि यह देश की जनता का धन है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।