(DELHI, India)
इन 15 नामों में मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, कोकिलाबेन अंबानी, नरेश गोयल, संदीप टंडन और अनु टंडन के नाम शामिल हैं। केजरीवाल ने विदेशों में कालाधन जमा करने वाले सभी भारतीयों के नाम उजागर न करने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान केजरीवाल ने कहा, 'दो साल पहले 9 नवंबर, 2012 को ही इन नामों का खुलासा किया था। लेकिन, तब कांग्रेस पार्टी की सरकार ने इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की थी और अब बीजेपी की सरकार भी उसी राह पर चल पड़ी है।' केजरीवाल ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह इन लोगों को बचाना चाहती है। केजरीवाल ने इन 15 लोगों को बचाने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा, 'पहले लोकसभा चुनाव और फिर हाल के हरियाणा एवं महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में दोनों पार्टियों ने हजारों करोड़ रुपये खर्च किए। यह पैसे कहां से आए?' केजरीवाल ने कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली के अनुसार इस लिस्ट में कई दिग्गज कांग्रेसियों के नाम भी शामिल हैं लेकिन सरकार ने उनके नाम जारी नहीं किए। वहीं, वकील प्रशांत भूषण का भी कहना था कि जब उनकी पार्टी ने अंबानी समेत कई दिग्गजों के नाम बताए थे तो सरकार उनको बचाने की कोशिश क्यों कर रही है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।