महाराष्ट्र में मंगलवार को सीएम का चुनाव, 31 अक्टूबर को नई सरकार लेगी शपथ!
(MAHARASHTRA, India) हालांकि, अभी तक साफ नहीं है कि बीजेपी की सरकार का सीएम कौन होगा लेकिन यह खबरें हैं कि 10-11 मंत्री शपथ ले सकते हैं, आपको बता दें कि सीएम की रेस में बीजेपी के महाराष्ट्र अध्यक्ष देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे है, लेकिन बीच-बीच में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नाम उछल जाया करता है, मंगलवार की शाम 4 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें सीएम के कैंडिडेट का चुनाव होगा, बैठक में पर्यवेक्षक राजनाथ और जेपी नड्डा शरीक रहेंगे, सरकार बनाने को लेकर बीजेपी और शिवसेना में अब तक बात नहीं बनी है, शिवसेना सरकार में शामिल होने के सवाल पर चुप है, लेकिन उसने बतौर सीएम नितिन गडकरी को अपना समर्थन दिया है,लेकिन दूसरी तरफ एनसीपी ने साफ कर दिया है कि अगर महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद विधानसभा के पटल पर मत विभाजन की आवश्य़कता हुई तो उनकी पार्टी उससे में शामिल नहीं होगी यानी अपरोक्ष रुप से पार्टी का बीजेपी को समर्थन जारी रहेगा

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।