महाराष्ट्र : भाजपा विधायक दल की बैठक आज
(India) महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर आज मुंबई में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। शाम 4 बजे होने वाली बैठक में विधायक अपना नेता चुनेंगे. महाराष्ट्र में आज बीजेपी की बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर मुंबई जाएंगे। विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री का एलान होगा ।वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी जब बहुमत सिद्ध करेगी तब उनकी पार्टी के विधायक सदन में उपस्थित नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा और शिव सेना के बीच गठबंधन के लिए जो असमंजस की स्थिति दिख रही है उससे नहीं लगता कि वे मिलकर सरकार बनाएगी, इसलिए राकांपा के पास समर्थन के अलावा और कोई दूसरा विकल्प नहीं है। यदि राकांपा ने भाजपा को समर्थन नहीं दिया तो छह महीने के बाद दोबारा चुनाव की स्थिति बन जाएगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।