महाराष्ट्र में आज बीजेपी विधायक दल की बैठक में तय होगा मुख्यमंत्री का नाम
(MAHARASHTRA, India) महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर आज मुंबई में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, शाम 4 बजे होने वाली बैठक में विधायक अपना नेता चुनेंगे, महाराष्ट्र में आज बीजेपी की बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर मुंबई जाएंगे, विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री का एलान होगा,
शिवसेना को अहम मंत्रालय नहीं देगी बीजेपी : सूत्र
सोमवार को मुंबई में बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में राजीव प्रताप रूडी और ओम माथुर शामिल हुए, बैठक के दौरान शपथ ग्रहण समारोह और सीएम पद पर चर्चा हुई, सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में सीएम पद के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम पर चर्चा की गई,,सूत्रों के मुताबिक सोमवार को हुई बीजेपी कोर कमेटी की बैठक के दौरान देवेंद्र फडणवीस के सीएम बनाए जाने को लेकर भी चर्चा की गई, देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं, शिवसेना नेता अनिल देसाई और सुभाष देसाई ने दिल्ली में धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की, सूत्रों के मुताबिक शिवसेना ने बीजेपी के सामने 14 मंत्री पद, विधानसभा अध्यक्ष, और डिप्टी सीएम पद की मांग रखी, बीजेपी ने शिवसेना को अहम मंत्रालय देने से इनकार कर दिया है, सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने शिवसेना को उप मुख्यमंत्री पद, गृह, राजस्व, शहरी विकास और वित्त जैसे अहम मंत्रालय देने से मना कर दिया है

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।