शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की
(MAHARASHTRA, India) शिवसेना ने महाराष्ट्र में सरकार गठन से पूर्व अपनी पूर्व सहयोगी के साथ संबंधों को सुधारने का प्रयास करते हुए दिवाली के मौके पर राजग सहयोगियों की खातिर चाय पार्टी के आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की । शिवसेना ने कल पहली बार भाजपा की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार के पक्ष में सार्वजनिक रूप से मुंह खोला था और आज इसने देश का सांस्कृतिक चेहरा बदलने के लिए मोदी की सराहना की। पार्टी ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में संपादकीय में लिखा है, ‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता में आने के बाद भारत का सांस्कृतिक चेहरा बदल दिया है । यह सराहनीय है । कल तक ईद के त्यौहार के दौरान नेताओं द्वारा केवल इफ्तार पार्टियों का आयोजन किया जाता था, आज दिवाली भी मनायी जा रही है । यह एक महत्वपूर्ण बदलाव है ।’ यहां यह बात नोटिस करने वाली है कि यह संपादकीय इस माह के शुरू में ‘सामना’ में प्रकाशित उस लेख के एकदम उलट है जब शिवसेना ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि राज्य विधानसभा चुनाव जीतने के

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।