नीलोफर चक्रवात से निपटने को गुजरात में एनडीआरएफ टीमें तैयार
(GUJARAT, India) एनडीआरएफ ने गांधीडैम, द्वारका, पोरबंदर, वीरावल और राजकोट में सात राहत और बचाव टीमों को पहले से ही नियुक्त कर दिया है। दो बचाव टीमों को भुज में भी तैनात किया गया है। सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। बाढ़ से बचाव संबंधी उपकरणों वाली नौकाओं को चक्रवाती तूफान निलोफर के कारण पैदा होने वाली किसी भी चुनौती से निपटने के लिए भेजा जा रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि चक्रवाती तूफान के दौरान हालात से निपटने के लिए ऐहतियाती उपाय के तौर पर एनडीआरएफ टीमों को संवेदनशील इलाकों में तैनात किया जा रहा है। इसके अलावा एनडीआरएफ की नौ टीमों को तैयार रखा गया है जो तैनाती के निर्देश मिलने पर तुरंत सक्रिय हो जाएंगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।