(MAHARASHTRA, India)
फड़नवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। बीजपी के मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फड़णवीस का नाम लगभग तय माना जा रहा था। फड़नवीस आज शाम राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। विधायक दल ने राजनाथ सिंह और भाजपा महासचिव जेपी नड्डा की उपस्थिति में अपने नेता का चुनाव किया। ऐसे संकेत हैं कि शिवसेना इस सरकार में बाद में शामिल हो सकती है। भाजपा के सूत्रों के मुताबिक नयी सरकार 31 अक्तूबर को शपथ लेगी जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उनके कई कैबिनेट सहयोगी और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत कई शीर्ष नेता उपस्थित रहेंगे। महाराष्ट्र के 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में 122 सीट जीतकर बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। नैशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने उसे पहले ही बिना शर्त समर्थन देने की पेशकश कर दी है। एनसीपी को 41 सीटें मिली हैं। सदन में 63 विधायकों के साथ शिवसेना दूसरी सबसे बडी पार्टी होगी।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।