कालाधन के मुद्दे पर शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सामना के संपादकीय में कहा गया है कि इस मामले में खोदा पहाड़ निकली चुहिया का शोर मचाया जा रहा है। श्सामनाश् में कहा गया है कि सरकार ने कालाधन रखने वालों में प्रदीप बर्मन...पंकज लोढ़िया और राधा टिंबलो के नाम का एलान किया है। सवाल ये है कि इन तीनों की कुल संपत्ति भी विदेशी बैंकों में मुश्किल से 100-150 करोड़ होगी। श्सामनाश् ने लिखा है कि गुजरात के सोना कारोबारी पंकज लोढ़िया का सालाना कारोबार करीब 80 करोड़ का है। सुना है कि इनके खाते में विदेशी बैंक में सिर्फ 50 करोड़ रुपये जमा हैं। ये अपने आप में बड़ा मजाक है। श्सामनाश् में शिवसेना ने कहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान बाबा रामदेव और बीजेपी के नेता कह रहे थे कि विदेशों में कम से कम 25 लाख करोड़ रुपये कालाधन जमा होगा। दावा किया गया कि सारा कालाधन देश में आ गया तो हर घर पर सोने के छप्पर चढ़ जाएंगे। सामना ने अपने संपादकीय में लिखा है कि कालेधन को खोदना कितना जटिल है ये बात अब केंद्र सरकार की समझ में आ रही है। विदेश में कालाधन जमा करनेवालों में सिर्फ तीन लोगों के नाम केंद्र सरकार ने एलान किया है और इसका श्रेय भी सुप्रीम कोर्ट को जाता है।.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।