मंगलवार शाम हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में तय हुआ कि देवेन्द्र फड़नवीस महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। वहीं इन सब के बीच आई एक रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए 288 विधायकों में से 57 फीसदी पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि खुद फड़नवीस दंगों के 22 मामलों में नामजद हैं। एक अंग्रेजी अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, दिल्ली की एक संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने हाल ही एक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें कहा गया है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जिन 2,336 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई... उनमें से 798 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चुने गए सभी 288 विधायकों में से 165 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इससे पहले के आंकड़ों पर गौर करें तो साल 2009 में 52 फीसदी और 2004 में 46 फीसदी के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज थे। मौजूदा चुने गए 165 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. जबकि इनमें से 70 फीसदी यानी 115 पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें देवेन्द्र फड़नवीस का नाम भी शामिल है। विधायकों पर हत्या, हत्या के प्रयास, किडनैपिंग, फर्जरी और दंगों में संलिप्तता जैसे संगीन मामले शामिल हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।