महाराष्ट्र में सरकार और सीएम की गुत्थी सुलझाने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार रात मुंबई से दिल्ली लौटे। मुंबई से लौटते ही राजनाथ ने उपराज्यपाल नजीब जंग से दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर बात की। सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार दिल्ली में चुनाव कराने के पक्ष में है। हालांकि दूसरे पहलुओं पर भी विचार जारी है। वहीं केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से बात होगी। तब इस पर फैसला लिया जाएगा। बीजेपी के रूख पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के हमले तेज हो गए हैं। कांग्रेस चुनौती दे रही है कि बीजेपी चुनाव कराए. वही आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने भी कहा है कि अगर मोदी लहर है तो चुनाव क्यों नहीं कराते। केजरीवाल का ये भी दावा है कि दिल्ली में आप से टकराकर मोदी की लहर थम जाएगी। केजरीवाल ने कहा है कि कोर्ट की फटकार के बाद अगर बीजेपी में जरा भी शर्म बाकी है तो उसे चुनाव कराने चाहिए।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।