शीला दीक्षित ने की मोदी की तारीफ
(India)
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुरीद हो गई हैं। शीला ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा है कि मोदी आत्मविश्वास से लबालब भरे हुए हैं। शीला के इस बयान पर कांग्रेस ने सख्त ऐतराज जताया है। वहीं बीजेपी का कहना है कि पीएम मोदी हैं कि इतने काबिले तारीफ की विरोधी भी उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाते हैं। वैसे मोदी की तारीफ करने वाली शीला दीक्षित कांग्रेस की पहली नेता नहीं हैं इससे पहले भी कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मोदी की तारीफ की थी जिसकी कीमत उन्होंने अपना पद गवांकर चुकाई थी। थरूर ने भी मोदी की तारीफ क थी जिसके बाद उन्हें प्रवक्ता के पद से हटा दिया गया था। थरूर के बाद अब दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री ने मोदी की तारीफ की है। अब देखना होगा की शीला के खिलाफ भी कांग्रेस कोई एक्शन लेती है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।