आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा, ‘यह अगले 12 घंटे में उत्तर..उत्तर पश्चिम का रूख कर सकता है और फिर यह उत्तरपूर्व की तरफ घूमेगा और उत्तर गुजरात एवं इससे लगे पाकिस्तान की तट पर नालिया में एक नवम्बर के दोपहर को दस्तक देगा।’ इसने बताया, ‘बहरहाल जब यह गुजरात तट के नजदीक पहुंचेगा तो यह कमजोर पड़ जाएगा।’ इस प्रणाली के तहत सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय जिलों में 31 अक्तूबर की रात से भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। गुजरात के तट पर चक्रवात के आने के समय एक सौ किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने अधिकारियों से कहा है कि सभी बंदरगाहों पर सिग्नल नंबर दो की चेतावनी जारी करें।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।