प्रधानमंत्री ने लोगों को दी छठ पूजा की बधाई
(DELHI, India) प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छठ पूजा के शुभ अवसर पर मेरी ओर से बधाई। भगवान सूर्य का आशीर्वाद आपके जीवन को आनंद, शांति और समृद्धि से रोशन कर दे। उन्होंने कहा कि सूर्य के समक्ष शीश झुकाते हुए, हमें स्वच्छता, पवित्रता और प्रकृति में विश्वास के साथ-साथ स्वच्छ भारत का भी संकल्प लेना चाहिए। छठ पूजा का यह त्यौहार बिहार समेत विभिन्न राज्यों में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। आज दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।