चित्तौड़गढ़ के पारसोली इलाके में डेंगू का कहर......अब तक आठ मरीज आए सामने
(Arnod, Chittaurgarh) चित्तौड़गढ़ के पारसोली क्षेत्र में डेंगू मरीजों में लगातार इजाफा हो रहा है अब तक इस रोग के 8 मामले सामने आ चुके है। जिनमें से एक बच्चे सहित एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। पारसोली में 3 और बच्चों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिनमें से एक को चित्तौड़गढ़ और 2 को उदयपुर रैफर किया गया है। वहीं इस मामले के बाद विधायक सुरेश धाकड़ ने गांव का दौरा किया और स्वास्थ्य विभाग को उचित उपाय करने के निर्देश दिए है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।