चक्रवात नीलोफर: करीब 30,000 लोगों को आज हटाया जाएगा
(GUJARAT, India) इस तूफान के गुजरात की ओर रूख करने के बाद प्रशासन ऐहतियाती कदम उठा रहा है। कच्छ के जिलाधीश ने प्रशासन से कहा है कि आठ तहसीलों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने काम शुरू किया जाए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार नीलोफर के आगामी एक नवंबर के कच्छ के नालिया गांव के निकट दस्तक देने की उम्मीद है। पहले 31 अक्तूबर का पूर्वानुमान लगाया गया था। कच्छ के कलेक्टर महेश पटेल ने कहा कि हमने आठ तहसीलों के 128 गांवों में करीब 30,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाएगा। ये सभी गांवों तट के निकट है। मौसम विभाग के आखिरी पूर्वानुमान के आधार पर हम कल से इन गांवों को खाली कराने का काम शुरू करेंगे। उधर, भारतीय तटरक्षक बल नीलोफर के कारण पैदा होने वाली किसी भी स्थिति को निपटने के लिए तैयारी कर रहा है। कमांडर, तटरक्षक बल (उत्तर पश्चिम क्षेत्र) कुलदीप सिंह शेरांव ने कहा कि तटरक्षक बल चक्रवाती तूफान के कारण पैदा होने वाली किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।